आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने खीरी में विकास कार्यों की समीक्षा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों को सम्मानित किया
🌐 SHAHAR 24NEWS
आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने खीरी में विकास कार्यों की समीक्षा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों को सम्मानित किया
लखीमपुर खीरी।
आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को जनपद खीरी में सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आकांक्षात्मक ब्लॉकों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
आयुक्त ने समीक्षा बैठक में विकासखंडवार प्रगति रिपोर्ट देखी। आकांक्षात्मक ब्लॉकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धौरहरा ब्लॉक को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया, जबकि बांकेगंज ब्लॉक को ब्रास मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बैठक के बाद आयुक्त डॉ. जैकब ने योजनाओं के लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए, जिससे स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में चयनित चिकित्सकों को उन्होंने नियुक्ति पत्र सौंपे और जनहित में अपनी सेवाएं निष्ठा व ईमानदारी से देने का आह्वान किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विकास कार्यों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग लाभान्वित हो सकें।
👉 इस मौके पर जिले के कई अधिकारी, लाभार्थी व सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments