#लखनऊ चौक में कार में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर के तार भी चपेट में
🚨 लखनऊ चौक में कार में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर के तार भी चपेट में
लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित टंडन फवारा के पास बने कूड़ा डंपिंग पॉइंट के निकट खड़ी एक कार में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास ही लगे ट्रांसफार्मर के तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गौरतलब है कि लखनऊ के कई कूड़ा डंपिंग पॉइंट अवैध पार्किंग स्थल बने हुए हैं, जहां रोजाना चार पहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। इसके चलते न सिर्फ आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनती है बल्कि नगर निगम कर्मचारियों को कूड़ा उठान में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
No comments