News

नगर पालिका परिषद लखीमपुर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान, नागरिकों को किया जागरूक – डॉ. ईरा श्रीवास्तव

📰 नगर पालिका परिषद लखीमपुर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान, नागरिकों को किया जागरूक – डॉ. ईरा श्रीवास्तव
नगर पालिका परिषद लखीमपुर की सहयोगी संस्था निवारण सेवा समिति के कर्मचारियों ने नगर के वार्डों शिवकालोनी, महाराज नगर, गोटैयाबाग मोहल्ला (बलदेव नगर), सिकटिहा, श्रीराम जानकी (ईदगाह), बरखेरवा, पंजाबी कॉलोनी और सिविल लाइंस पुलिस लाइन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया।

इस दौरान समिति द्वारा नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग देने की जानकारी दी गई, ताकि नगर की सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके।

नगर पालिका परिषद अध्यक्षा डॉ. ईरा श्रीवास्तव ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अपील की कि लोग कचरे को अलग-अलग करके ही दें, जिससे नगर को स्वच्छ और स्वस्थ रखा जा सके।


No comments