मदरसे सील करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख़्ती, उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी
देवबंद:
मदरसे सील करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख़्ती, उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी
मदरसे सील करने के मुद्दे पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह छह हफ़्तों के भीतर अपना जवाब दाख़िल करे।
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने इस कार्रवाई को मुसलमानों को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित करने की साज़िश बताया है। उन्होंने कहा कि मदरसे बंद करने की मुहिम धार्मिक स्वतंत्रता पर एक गंभीर हमला है।
अरशद मदनी ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही जमीयत की याचिका पर मदरसों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा चुका है। उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि संविधान की सर्वोच्चता और मदरसों के संरक्षण के लिए यह क़ानूनी और लोकतांत्रिक जंग आगे भी जारी रहेगी।
इस मामले पर पूरे देशभर के मदरसा शिक्षकों और छात्रों में चिंता का माहौल है। अब नज़रें उत्तराखंड सरकार के जवाब और सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हुई हैं।
📌 Shahar24news
स्थानीय से राष्ट्रीय तक की हर बड़ी खबर आपके साथ
No comments