News

डिस्कॉम समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देश #लखनऊ


डिस्कॉम समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देश

लखनऊ।
 ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित डिस्कॉम समीक्षा बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि 1912 पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए, ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
ऊर्जा मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

No comments