रोडवेज बस की टक्कर से भाजपा नेता के भतीजे की मौत #लखीमपुर
लखीमपुर-खीरी हादसा
मृतक का नाम: रोहित वर्मा
परिचय: भाजपा नेता का भतीजा
नौकरी: हरदोई प्राइवेट फाइनेंस कंपनी कर्मचारी
स्थान: बेहजम चौराहा, मैगलगंज रोड
कार्रवाई: शव पोस्टमार्टम को भेजा गया, आगे की जांच जारी
रोडवेज बस की टक्कर से भाजपा नेता के भतीजे की मौत
ड्यूटी पर जा रहे थे युवक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
लखीमपुर खीरी।।
मैगलगंज रोड पर बेहजम चौराहे के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता के भतीजे रोहित वर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोहित बाइक से हरदोई स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही थाना नीमगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खीरी पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि “संदर्भित प्रकरण में थाना नीमगांव पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।”
हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर है।
No comments