News

#लखनऊ के कई इलाकों में कल रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित


लखनऊ के कई इलाकों में कल रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

लखनऊ।



विद्युत वितरण खंड-जानकीपुरम की ओर से 21 अगस्त 2025 को निर्धारित रखरखाव व अन्य कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

इंजीनियरिंग कॉलेज सब स्टेशन से जुड़े गौशाला, जानकीपुरम-प्रथम, BPL व शिवविहार फीडर पर HT लाइन से पेड़ों की डालियों की कटिंग, पूजा पार्क स्थित 630 केवीए पुराने/नए ट्रांसफार्मर की पेटी सफाई एवं मेंटिनेंस तथा नए फीडर कंट्रोल रूम को चालू करने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान E-2, B-2, C-2, D-2, सेक्टर-एफ, सेक्टर-जी, सेक्टर-आई, भारत पेट्रोलियम, ज्ञान दूध डेयरी, स्पोर्ट्स कॉलेज, रुक्मणी कोल्ड स्टोर एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


वहीं, सेक्टर-6 सब स्टेशन, जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-4 एवं 5 फीडर पर डिपॉजिट वर्क का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते सेक्टर-4 और आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा। यहाँ बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। साथ ही संदेश दिया है कि देशहित में बिजली बचाएं और अनावश्यक विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें।

No comments