राजाजीपुरम में कल बाधित रहेगी बिजली सप्लाई, जानें किन क्षेत्रों पर होगा असर
राजाजीपुरम में कल बाधित रहेगी बिजली सप्लाई, जानें किन क्षेत्रों पर होगा असर
लखनऊ।
राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र से पोषित फीडर पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य प्रस्तावित है। इस कारण कल दिनांक 26 अगस्त 2025 को कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जानकारी के अनुसार 11 केवी फीडर टॉकटोरा के अधीन 400 KVA लेखराज हीरा ट्रांसफार्मर पर एलटी एबी केबलिंग का कार्य किया जाएगा। इस कारण से ए ब्लॉक, बी ब्लॉक और लल्लू हलवाई क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति कल सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
कार्य के दौरान लगभग 100 उपभोक्ताओं की बिजली बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि इस कार्य से भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
---
No comments