News

लखीमपुर (नौरंगाबाद) : बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र मुख्य स्थान से दूर, ग्राहकों को भारी दिक्कत

---

📰 लखीमपुर (नौरंगाबाद) : बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र मुख्य स्थान से दूर, ग्राहकों को भारी दिक्कत

उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी, बैंक प्रबंधन पर कार्रवाई न करने का आरोप

लोगो ने कहा: नौरंगाबाद में केंद्र न खोला गया तो करेंगे आंदोलन


---

लखीमपुर खीरी।(नौरंगाबाद)


ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं आसान बनाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा ने नौरंगाबाद क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) स्वीकृत किया था, लेकिन यह सुविधा उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत का कारण बनती जा रही है।

ग्राहक सेवा केंद्र की संचालिका निशात परवीन ने CSP को नौरंगाबाद कस्बे में न खोलकर लगभग 15–20 मिनट दूर शाहपुरा कोठी चौराहा पर स्थापित कर दिया है। इस वजह से रोज़मर्रा के लेन-देन और छोटे-छोटे कार्यों के लिए उपभोक्ताओं को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

---

📌लोगो की परेशानियाँ

बुजुर्ग और महिलाएँ रोज़ CSP तक पहुँचने में कठिनाई झेल रही हैं।

किसानों और मजदूरों का समय व पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि यह बैंक की गाइडलाइन के खिलाफ है।

बैंक अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।



📣 लोगो का आरोप 

ग्राहकों का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने केंद्र तो नौरंगाबाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्वीकृत किया था, लेकिन जानबूझकर इसे दूरस्थ स्थान पर खोलकर ग्रामीणों को परेशान करने वाला निर्णय लिया गया।

लोगो ने चेतावनी दी है कि यदि CSP को जल्द ही नौरंगाबाद कस्बे के मुख्य स्थान पर नहीं शिफ्ट किया गया तो वे आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए बाध्य होंगे।


---

⚠️ बैंक प्रबंधन की चुप्पी

ग्राहकों का कहना है कि बैंक अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। अब देखना यह होगा कि बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन इस गंभीर समस्या पर कब तक चुप रहता है और उपभोक्ताओं को कब राहत देता है।

ब्यूरो रिपोर्ट लखीमपुर खीरी 


No comments