लखीमपुर खीरी : गोला रेंज में पकड़ा गया बाघ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
लखीमपुर खीरी : गोला रेंज में पकड़ा गया बाघ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
लखीमपुर खीरी।
साउथ खीरी डिवीज़न के गोला रेंज में पिछले कई दिनों से ग्रामीण इलाकों में भटक रहा बाघ आखिरकार शुक्रवार को वन विभाग की टीम के पिंजरे में कैद हो गया। बाघ की मौजूदगी से क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल था। लोग खेतों तक जाने से भी कतरा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक वन विभाग लगातार बाघ की लोकेशन ट्रैक कर रहा था। ग्रामीणों की शिकायतों और बढ़ते खतरे को देखते हुए विभाग ने पिंजरा लगाया था। शुक्रवार को बाघ उसी पिंजरे में कैद हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि बाघ की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। इसके बाद दिशा-निर्देशों के अनुसार उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए वन विभाग की कार्यवाही की सराहना की।
No comments