News

जिला अधिवक्ता संघ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित #लखीमपुर


जिला अधिवक्ता संघ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

लखीमपुर-खीरी।



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीमपुर-खीरी के तत्वाधान में बुधवार, 20 अगस्त 2025 को जिला अधिवक्ता संघ परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री कमला कान्त दीक्षित एड0 ने की तथा संचालन महामंत्री श्री राजीव कुमार पाण्डेय एड0 ने किया।

शिविर में बतौर मुख्य अतिथि श्री वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय (अपर जिला जज/पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) एवं श्री अभिषेक कुमार श्रीवास्तव (एच0जे0एस0, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज, लखीमपुर-खीरी) उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य आमजन में विधिक जागरूकता का प्रसार करना एवं उन्हें न्यायिक सेवाओं से जोड़ना रहा।


No comments