मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान : "भारत की तरक़्क़ी आपसी भाईचारे में ही है"
📰 मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान : "भारत की तरक़्क़ी आपसी भाईचारे में ही है"
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मुसलमानों के सामने एक-दो नहीं बल्कि कई मसले खड़े किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज़ादी के बाद से सांप्रदायिक सोच को बढ़ावा दिया गया और मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया गया।
मदनी ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद सबसे पहले इन ताक़तों के खिलाफ खड़ी हुई थी। उन्होंने साफ किया कि "हम सड़कों पर लड़ाई नहीं करेंगे, क्योंकि यह देश के लिए नुकसानदायक है। हमारी लड़ाई उन लोगों से है जो सत्ता में रहकर सांप्रदायिक ताक़तों को खुला छोड़ रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान हज़ार साल से ज़्यादा वक़्त से रह रहे हैं। "केरल से कश्मीर तक हर बिरादरी में हिंदू भी हैं और मुसलमान भी। हमारा इतिहास किसी से कम नहीं है," मदनी ने कहा।
मौलाना ने ज़ोर देते हुए कहा कि इस देश की तरक़्क़ी तभी मुमकिन है जब आपसी भाईचारा और मेल-जोल बना रहेगा।
--
No comments