रिज़र्व पुलिस लाइन खीरी में SJPU/AHTU की मासिक बैठक आयोजित #लखीमपुर
रिज़र्व पुलिस लाइन खीरी में SJPU/AHTU की मासिक बैठक आयोजित
लखीमपुर-खीरी।
रिज़र्व पुलिस लाइन खीरी में सोमवार को एसजेपीयू/एएचटीयू (SJPU/AHTU) जनपद खीरी की मासिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ द्वारा जारी बालकों के विरुद्ध अपराध, उनकी देखरेख एवं संरक्षण से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाल सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक प्रकरण में SOP का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही बालकों के हित में कार्य करने वाली विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने पर बल दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा व अधिकारों का संरक्षण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#UPPolice #LakhimpurKheri
---
No comments