अमीनाबाद व्यापारियों की अपील – स्थानीय खरीदारी से ही लौटेगी रौनक"
"अमीनाबाद व्यापारियों की अपील – स्थानीय खरीदारी से ही लौटेगी रौनक"
लखनऊ के ऐतिहासिक अमीनाबाद बाज़ार के व्यापारियों ने लोगों से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने की अपील की है। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन से स्थानीय बाज़ार प्रभावित हो रहा है, जिससे हज़ारों छोटे दुकानदारों और कामगारों की रोज़ी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी का पैसा बड़ी कंपनियों और विदेशों तक चला जाता है, जबकि स्थानीय दुकानों से खरीदारी करने पर वही पैसा बाज़ार में घूमकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूती देता है।
व्यापारियों ने ग्राहकों से आग्रह किया कि—
- दुकानें बचाइए, सपने भी बचाइए
- स्थानीय दुकानों से खरीदारी कर छोटे कामगारों की रोज़ी-रोटी सुरक्षित रखिए
- स्थानीय व्यापार को मज़बूती देने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा
अमीनाबाद व्यापारियों का कहना है कि “अमीनाबाद की रौनक ग्राहकों के सहयोग से ही वापस लौटेगी। आइए, खरीदें स्थानीय और आगे बढ़ाएँ स्थानीय।”
No comments