News

सहारनपुर से आई मेडिकल टीम ने मदरसे के छात्रों का किया परीक्षण सभी छात्र पाए गए स्वस्थ्य।


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के देवबंद स्थित दारुल उलूम मदरसा में कोविड-19 से बचाव हेतु मेडिकल जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर की टीम द्वारा कराई गई, जिसमें सभी मदरसा छात्र स्वस्थ पाए गए. 
देवबंद के दारुल उलूम मदरसा के मोहतमिम(कुलपति) मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने आज जानकारी देते हुए कहा कि दारुल उलूम छात्रावास में मौजूद छात्रों की कोविड-19 से बचाव हेतु मेडिकल जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर की टीम द्वारा कराई गई, जिसमें छात्रावास के सभी छात्र स्वस्थ पाए गए. उन्होंने कहा कि वर्तमान में दारुल उलूम देवबंद में लगभग *2000 छात्र मौजूद हैं. जनवरी माह से पहले से छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त थे और इसमें उनमें से किसी ने बीच में कोई यात्रा भी नहीं की. इसलिए उनके बारे में कोई चिंता नहीं थी. फिर भी एहतियातन मदरसा दारुल उलूम प्रशासन ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर छात्रों की कोविड-19 से संबंधित मेडिकल जांच कराने का फैसला किया. आज अधिकारियों की देखरेख में सहारनपुर के डॉक्टरों की एक टीम ने छात्रों की प्राथमिक चिकित्सा जांच की. जिसमें सभी छात्र स्वस्थ पाए गए और एक भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला. 
 डॉक्टरों की एक टीम ने संस्था के दो स्थानों पर एक काउंटर स्थापित किया और छात्रों का मेडिकल परीक्षण किया. सीएचसी अधीक्षक डॉ इंद्राज सिंह,डॉ०आशुतोष,डॉ०गयूर अली,डॉ०नईम,डॉ०इमरान और पैरामेडिकल स्टाफ रविंदर,अजब सिंह,नितिन और भूप सिंह का नेतृत्व जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० बीएस सोडी और डिप्टी सीएमओ डॉ०अतहर जमील ने किया. इसके अलावा दारुल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी,मौलाना अब्दुल खालेक संभली,दारुल इकामा के प्रमुख नाजिम मौलाना मुनीर उद्दीन और अन्य प्रभारियों ने पूरी व्यवस्था की देखरेख की. 

 इस अवसर पर दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम (कुलपति) मुफ्ती मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के सभी छात्रों का हमारे अनुरोध पर मेडिकल परीक्षण किया गया और इस अवसर पर जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन की भूमिका प्रशंसनीय रहीं, जिसके हम आभारी हैं..ll

No comments