News

लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों ने किया पुलिस पर पथराव


*उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा के गोवर्धन थाना अंतर्गत भीम नगर में लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों ने पुलिस को आता देख पथराव कर दिया।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए  लगभग 36 लोगों के खिलाफ नामजद व कई दर्जन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला शुक्रवार करीब 2:00 बजे का है जब पुलिस को सूचना मिली कि आन्यौर के परिक्रमा मार्ग के पास भीम नगर में कुछ  दुकानें खुली है. इस पर हल्का इंचार्ज सत्यपाल सिंह मय फोर्स के पहुंचे तो वहां पर दुकाने खुली पाई गई तथा वहाँ बहुत से लोग ताश पत्ती खेल रहे थे, पुलिस ने जब लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की बात की तब ग्रामीणों ने एकजुट होकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव की सूचना मिलते ही एसडीएम सहित सीओ. मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हमले में पीसी लेखराज की उंगली में चोट आई है. पुलिस की ओर से 36 लोगों के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बृजमोहन, मन्नू लाल सिंह,  गुलाब सिंह,  रश्मि रतन सिंह, कुंवर पाल, आकाश, पुष्पेंद्र, सोहन इत्यादि लोगों को गिरफ्तार किया है..

No comments