कोविड-19 : रमज़ान के महीने में शहर की मस्जिदें बंद, मुस्लिम समाज के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर पर कर रहे इबादत..
लॉक डाउन के कारण मस्जिदें बंद होने से विशेष नमाज़ तराबीह भी नहीं पढ़ी जा रही है..
मुस्लिम समाज के लोग अपने अपने घरों में रह कर कर रहे है रब की इबादत..
मुस्लिम समाज देश में अमन-शांति व आपस में प्यार-मोहब्बत से रहने की कर रहा दुआ..
कोविड -19 के संक्रमण से बचाव के चलते व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे भारत देश में इस समय लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कड़ाई के साथ किया जा रहा है.
ज्ञात हो कि मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमज़ान भी 25 अप्रैल से शुरू हो गया. इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग दिन में रोज़ा रख कर अपने रब की इबादत करते है और रात को विशेष नमाज़ तराबीह पढ़ते है. आम दिनों में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रमज़ान के दिनों में काफ़ी रौनक दिखती थी परन्तु कोविड -19 के संक्रमण से बचने व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश से किये गए आह्वान पर मुस्लिम समाज के लोगों ने रमज़ान महीने में भी लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने अपने घरों में रहकर इबादत कर रहे है.
बताते चले कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर की जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में भी लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुस्लिम समाज के लोग अपने अपने घरों में ही इबादत कर रहे है. शहर की थरबरनगंज स्थित जामा मस्जिद में भी रमज़ान के महीने में भी सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दें रहा है.
मुस्लिम समाज के ज़िम्मेदार लोगों ने कहा कि कोविड -19 के संक्रमण व प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने अपने घरों में रब की इबादत कर रहे है और रब से दुआ कर रहे है कि भारत देश से कोविड -19 जैसी महामारी को ख़तम कर दें व देश में अमन - शांति के साथ लोग आपस में प्यार मोहब्बत से रहें. !!
Masha Allah
ReplyDelete