पत्रकारों ने सरकार के प्रति जताया विरोध बेचीं सब्ज़ी...
चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस जैसी महामारी की शुरुआत हुई थी. उसके बाद भारत समेत लगभग पूरी दुनिया को इस कोरोना महामारी ने अपनी चपेट में लें लिया. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरे भारत देश में 21 दिनों का लॉक डाउन का आह्वान किया जो जारी है.
बताते चले कि उ. प्र. के जनपद लखीमपुर की गोलगोकरननाथ तहसील के खुटार रोड स्थित दयाल मार्केट के निकट सरकार के प्रति विरोध जताते हुए पत्रकार समाज सब्ज़ी बेचने को मजबूर हुए. पत्रकारों का कहना है कि पत्रकार समाज इस विषम परिस्थिति में भी कदम से कदम मिला कर चल रहे है. जनता की आवाज़ को सरकार तक और सरकार की हर छोटी बड़ी योजना को जनता तक पहुंचाने का कार्य हम कर रहे है लेकिन सरकार हम पत्रकारों की हित लाभ के बारे मे नहीं सोच रही है जो कि निंदनीय है. पत्रकारों ने सरकार से माँग की है कि सरकार पत्रकारों को पेंशन, बीमा, भत्ता देने के लिए शासन प्रशासन को निर्देश दें. पत्रकारों ने कहा कि हम इस विषम परिस्थिति में भी कार्य कर रहे है फिर भी सरकार द्वारा हम लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया गया, जिस कारण हम लोग जान हथेली में लेकर कार्य कर रहे है और न ही उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में सोचा गया, ऐसी स्थिति में पत्रकार समाज अपने परिवार को पालने के लिए सब्ज़ी बेचने को मजबूर हुए है.
रिपोर्ट : मो ० तलहा हसन खां
No comments