रायबरेली जनपद के महाराजगंज तहसील में कोरंटाइन सेंटर से भागने वाले 9 लोगों पर एफ आई आर दर्ज..
कोरोनावायरस से बचाव के चलते चल रहे लॉक डाउन में एक तरफ जहां पूरा प्रशासनिक अमला काफी चुस्त है एवं साथ ही लोगों से अपील कर रहा है कि वायरस से बचने के लिए लॉक डॉन के नियमों का पूर्णतया पालन करें, एवं जो लोग बाहर से आ रहे हैं वह लोग कुछ दिन क्वॉरेंटाइन सेंटर में बिताएं।
मिली जानकारी के अनुसार कुबाना गांव में बाहर से आए लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां से 9 लोग फरार हो गए है।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉक डाउन में बाहर से आ रहे हैं लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है, एवं जो 9 लोग भागे हैं इन्होंने सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए फरार हो गए हैं इन सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और संक्रामक महामारी के संबंध में नियमों का उल्लंघन करने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
No comments