News

Covid19 : देश के हर जिले को 3 श्रेणियों में किया गया विभाजित :👉हॉटस्पॉट वाले जिले,👉दर्ज किये गये मामलों वाले गैर-हॉटस्पॉट जिले, एवं👉ग्रीन जोन वाले जिले

भारत सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए देश के सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास के जरिए अनेकों कदम उठाए हैं और इनकी निगरानी के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा की जा रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कल देश  के नाम किए गए संबोधन के सम्बन्ध में स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए है ।
कोरोना वायरस के प्रबंधन की दृष्टि से देश के हर एक जिले को तीन भागो में बांटा गया है।

1 : हॉटस्पॉट वाले जिले.
2 : गैर हॉटस्पॉट जिले.
3 : ग्रीन जोन वाले जिले.

हॉटस्पॉट वाले जिले वह होंगे जहां अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
इन जिलों में घर-घर सर्वेक्षण करने के लिए विशेष टीमें तैयार की जाएंगी. इन टीमों में स्वास्थ्य कर्मचारी स्थानीय राज्य कर्मचारी निगम कर्मचारी रेड क्रॉस एंड एस एस एन वाई के और अन्य स्वयंसेवक शामिल होंगे।
इसके साथ ही जिले के अस्पतालों को भी अलग-अलग वर्गों में बांटने के लिए कहा गया है

1)हल्के मामलो या बहुत हल्के मामलों के लिए कोविड केयर सेंटर. 

2)मध्यम स्तर के मामलों के लिए कोविड हेल्थ सेंटर. 

3)गंभीर और महत्वपूर्ण मामलों के लिए कोविड समर्पित अस्पताल।

जिन जिलों में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है उन्हें कलस्टर स्तर पर रोकथाम की योजनाओं पर भी काम करने के लिए निर्देशित किया गया है।

No comments