News

केंद्रीय नमक व समुद्री रसायन अनुसंधान संस्था के वैज्ञानिकों ने बनाया अनूठा फेस-मास्क,जिसके संपर्क में आने पर वायरस हो सकता है नष्ट।

भारत देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय वैज्ञानिक ऐसे उपाय खोजने में जुटे हुए हैं जिससे इस महामारी से निपटने में सहायता मिल सके. गुजरात राज्य के भावनगर में स्थित केंद्रीय नमक व समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा फेस मास्क विकसित किया है, जिस के संपर्क में आने पर वायरस नष्ट हो सकते हैं. वैज्ञानिकों ने बताया के मास्क की बाहरी छिद्र युक्त झिल्ली को पॉलीसल्फोन मटेरियल से बनाया गया है. इसकी मोटाई डेढ़ सौ माइक्रोमीटर है. यह मटेरियल 60 नैनोमीटर या इससे अधिक किसी भी वायरस को नष्ट करने में सक्षम है. 
वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस का व्यास  80 से 120 नैनोमीटर के बीच है. इस मास्क की एक खासियत यह भी है कि इसे धो कर दोबारा प्रयोग में लिया जा सकता है. अन्य महंगे मास्को की तुलना में यह काफी सस्ता मास्क है और इसकी लागत ₹50 से भी कम आती है.
 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद से संबद्ध सीएसएमसीआरआई. के डॉक्टर वीके शाही ने बताया कि इस तरह के मास्क विकसित करने का विचार अपने आप में काफी नया है. इसकी बाहरी परत वायरस फंगल एवं बैक्टीरिया प्रतिरोधी है. डॉक्टर शाही ने बताया कि इस मास्क को बनाने में ₹25 से ₹45 तक लागत आ जाती है, जो अन्य मास्को की तुलना में काफी कम है. इस मास्क को विकसित करने में करीब 1 सप्ताह का समय लगा है और आगामी कुछ दिनों में इसके उपयोग को वैधानिक मंजूरी मिल सकती है.

No comments