News

लखीमपुर : कब्रिस्तान के बाहर लगा नोटिस लॉक डाउन का पालन करते हुए घर पर ही रहकर करें इबादत..


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूरे भारत देश में 21 दिनों के लॉक डाउन का आह्वान किया था,जिसके चलते समस्त भारत देश में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन भी किया जा रहा है. 
 मुस्लिम समाज में पड़ने वाले त्यौहार शबे बरात में भी लॉक डाउन का पालन सुनिश्चित हो इसलिए भारत के बड़े-बड़े उलेमाओं ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा है कि मुस्लिम समाज के लोग लॉक डाउन का पालन करते हुए शबे बरात में कब्रस्तान व मस्जिदों में न जाएं, बल्कि अपने-अपने घरों में रहकर इबादत करें. 
 उलेमाओं की अपील का पालन करते हुए लखीमपुर खीरी अंजुमन इस्लामिया ने भी आज शबे बरात के अवसर पर शहर के गोटिया बाग स्थित कब्रिस्तान में नोटिस चस्पा कर दिया है, जिसमें साफ-साफ लिखा गया है कि मुस्लिम लोग लॉक डाउन का पालन करते हुए कब्रिस्तान में न जाएं और अपने घर में ही रहकर इबादत करें. लखीमपुर खीरी के उलेमाओं ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से शबे बरात के अवसर पर घर पर ही रह कर इबादत करने के साथ-साथ शासन-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.

1 comment: