फिल्म प्रोड्यूसर अजय सिंह राजपूत और एक्टर सुशांत चौधरी लॉक डाउन के चलते उत्तर प्रदेश के उरई में फंसे
फिल्म प्रोड्यूसर अजय सिंह राजपूत और एक्टर सुशांत चौधरी ने आम जनता से लॉक डाउन के दौरान घर में रहने अपील की है, उन्होंने कहा कि जब तक ये लॉक डाउन नही खुल जाता तब तक कोई भी अपने घर से बाहर न निकले..
अजय सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से अपनी फिल्म का शूट भी रोक दिया ताकि किसी भी आर्टिस्ट को कोई प्रॉब्लम न हो..प्रोड्यूसर अजय सिंह ने बताया कि मुंबई से यूपी. के उरई में फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई टीम भी कोरोना वायरस और लॉक डाउन के चलते फस गई है..
बताते चले कि प्रोड्यूसर अजय सिंह ने अभी तक हॉरार टीवी सीरियल "आत्मा का इंसाफ", "पास पास दूर दूर", पंजाबी मूवी "हकीकत सिंग" की है. उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली अगली फ़िल्म 2.10 है.
बताते चले कि A&A Entertainment
के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म "लव ज़िन्दगी और नशा" जिसके प्रोड्यूसर अजय सिंह राजपूत, को प्रोड्यूसर गुलजार बॉस है व फिल्म के डायरेक्टर दिलीप श्रीवास व उनकी टीम हिंदी फिल्म कि शूटिंग के लिए उरई जिला जालौन मुंबई से ५/३/२०२० को उरई आए. फिल्म में मुख्य भूमिका में एक्टर सुशांत चौधरी, गौरव सिंह, एक्ट्रेस ट्विंकल तलाविया सर्ननया शर्मा, नेगेटिव किरदार में गौरव सिंह, प्रदीप सिंह राजपूत, प्रशांत तोतला, ऊषा चावान,
सहकलाकार में राज कौर राय आकाश ठाकुर राणा, स्नेहा अग्रवाल मीना सिंह, अनिल वर्मा, ज्योति सिंह, आदि नज़र आएँगे.
फिल्म के डायरेक्टर दिलीप श्रीवास का मानना है कि इस हिन्दी फिल्म कि शूटिंग उरई जिला जालौन ( बुन्देलखण्ड ) उत्तर प्रदेश में करने से यहां के लोगों में जारूकता बढ़ेगी और यहां के कुछ कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, ऐसे कलाकार फ़िल्म लाइन में अपना कैरियर बना सकेंगे. ऐसी सोच रखते हुए दिलीप श्रीवास से फिल्म के प्रोड्यूसर अजय सिंह ने बहुत ही दिल से अगराह किया कि अगर हम इस फिल्म का शूट उरई जिला जालौन में करते है तो हो सकता है कि हमारी वजह से अगर किसी एक बच्चे का कैरियर बनता है तो ये उस परिवार के लिए भी बहुत अच्छा होगा। दिलीप श्रीवास की बात सुनकर प्रोड्यूसर ने उरई में शूट करने के लिए हां कर दिया। फिर क्या था सभी एक साथ उरई आए और यहां फ़िल्म शूट करने की परमीशन ली, परमीशन मिलने के बाद मुंबई से पूरा शूट इक्विपमेंट २३. ५.२०२० मंगाया जा रहा था, तभी कोरोना वायरस के चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लॉकडाउन का आह्वान कर दिया, हम उनके इस आह्वान का पालन करते हुए हम सबके साथ उरई में फसे हुए है. सरकार से उम्मीद है कि हम तक कुछ सहायता पहुंचाई जाए.ताकि लॉक डाउन की वजह से जितना लॉस हुआ है उससे कुछ राहत मिल सके. उन्होंने बताया कि जो हिंदी फिल्म का निर्माण हम कर रहे थे, वह एक कॉलेज बेस लव स्टोरी है, जिसमें ड्रग इन्क्लूड है. इस फिल्म से हमारे समाज को एक अच्छा मैसेज मिलेगा, जिससे युवा पीढ़ी को कुछ नया सीखने को मिलेगा और वो अपने कैरियर के प्रति ज़ादा ध्यान देंगे. हम इस उद्देश्य से यहां फिल्म करने के लिए आए और इन परिस्थिियों के कारण आज हम उरई शहर में फंसे हुए है और लॉक डाउन का पालन कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे.. ll
No comments