News

मुस्लिम उलेमाओं ने की अपील,शब-ए-बारात पर कब्रिस्तान न जाएं..

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के चलते व लॉक  डाउन का पालन करते हुए मुस्लिम समाज शब-ए-बारात पर कब्रिस्तान न जाएं.

कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत देश में 21 दिनों के लॉक डाउन के आह्वान के चलते सुन्नी व शिया उलमा ने एडवाइजरी जारी कर नौ अप्रैल को  शब-ए-बरात की रात कब्रिस्तान जाने से मना कर दिया है. उलेमाओं ने इस रात में इबादत अपने अपने घरों में करने को कहा है. 
 मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा है कि शब-ए-बरात के मौके पर कोई भी मुसलमान कब्रिस्तान में अपने पुरखों व परिवारजनों की कब्रों पर न जाएं, इसके अलावा शब-ए-बरात के अवसर पर किसी प्रकार के जलसों का आयोजन भी न किया जाए. मौलाना ने कहा कि इस्लामिक सेंटर का होने वाला जलसा भी स्थगित कर दिया गया है. इदारा-ए-शरिया फिरंगी महल के अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल इरफान मियां फिरंगी महली ने कहा कि लॉक डाउन के चलते मुस्लिम समुदाय घर पर ही रह कर पुरखों व परिवार जनों का फातिहा घर पर ही पढ़ें. 
 शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने भी शिया मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि लॉक डाउन के चलते कोई भी शब-ए-बरात के अवसर पर कब्रिस्तान न जाए और आतिशबाज़ी भी ना करे। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने भीड़ इकट्ठा कर किसी भी आयोजन करने से मना किया है.
 इसी तरह शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी लॉक डाउन के चलते मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा है कि शब-ए-बारात पर मुस्लिम समाज घर पर ही रह कर इबादत करें.

No comments