घर पर मास्क बना कर ज़रूरतमंदो को बाँट कर कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे डॉ. सुभाष चंद्रा.
लखीमपुर - खीरी,उ प्र
युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के स्वयंसेवी छात्र-छात्रायें कोविड-19 माहमारी के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंडिंग का पालन करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।नोडल अधिकारी डॉ सुभाष चंद्रा के निर्देशन में एन एस एस स्वयंसेवक कोरोना महामारी से जंग लड़ने में लोगों का मनोबल बढ़ाकर जागरूक कर रहे हैं।और जरूरतमंद लोगों को स्वनिर्मित मास्क वितरण,साबुन, सेनेटाइजर, भोजन देने के साथ साथ घुमंतू पशुओं, पक्षियों, बंदरों को दाना-पानी, चारा की व्यवस्था भी अपने अपने स्तर से कर रहे हैं।
इसी क्रम में डॉ सुभाष चंद्रा ने पत्नी नीलम सिंह (शिक्षिका बेसिक शिक्षा विभाग),के सहयोग से घर पर लगभग 650 मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों को वितरित किए हैं।डॉ सुभाष चंद्रा मास्क वितरण करते समय लगातार लोगों को साबुन से हाथ धुलने, सोशल डिस्टेंडिंग के महत्व,सरकारी राशन वितरण में सहयोग व लॉकडाउन से संबंधित केंद्र /राज्य व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।अभी यह क्रम जारी है।
उपरोक्त समाचार को जनहित में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।
No comments