News

WHO ने पीएम मोदी की कोरोना वायरस से निपटने के लिए,किए गए फैसले पर की सराहना।


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेडरोस अधनोम घेबरेयास ने की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कोरोनावायरस के चलते भारत में लागू लॉक डाउन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गरीब व जरूरतमंदों के हित में उठाए जा रहे कदमों पर प्रशंसा की है. 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों के मूवमेंट को खत्म कर रहे हैं इन तरीकों से गैर इरादतन रूप से गरीब लोग प्रभावित होते हैं
 विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेडरोस ने मोदी सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन नगदी और गैस सिलेंडर दिए जाने की सराहना की और मोदी की तारीफ करते हुए लिखा कि कोरोना संकट के दौरान भारत की गरीब जनता के लिए 24 बिलियन डॉलर का पैकेज अनाउंस करने के लिए मोदी सरकार की तारीफ करता हूं. उन्होंने आठ सौ मिलियन जरूरतमंदों को मुफ्त राशन 204 मिलियन जरूरतमंदों की आर्थिक मदद और 80 मिलियन घरों को मुफ्त बुकिंग गैस देने की घोषणा की है.

No comments