दुकानें खोलने की अनुमति देने वाले गृह मंत्रालय के आदेश पर स्पष्टीकरण
गृह विभाग ने दुकानें खोलने की अनुमति देने वाले आदेश पर दिया स्पष्टीकरण कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शॉपिंग मॉल की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें खोलने की अनुमति है।
शहरी क्षेत्र में बाजार और शॉपिंग मॉल की दुकान खोलने की अनुमति नहीं है।
इस आदेश का तात्पर्य है कि
ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है हालांकि शॉपिंग मॉल में स्थित दुकानें इनमें शामिल नहीं है।
जबकि शहरी क्षेत्र में सभी एकल दुकाने आस-पड़ोस की दुकानों और आवासीय परिसर में स्थित दुकानों को खोलने की अनुमति है हालांकि बाजार परिसरों और शॉपिंग मॉल में से दुकान खोलने की अनुमति नहीं है।
यह साफ किया गया है कि ई कॉमर्स कंपनियों को केवल आवश्यक वस्तुओं की ही बिक्री करने की अनुमति है।
उपयोग दुकानों उन सभी क्षेत्र चाहे व ग्रामीण या शहरी में खोलने की अनुमति नहीं है जिन्हें संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
No comments