कोरोना महामारी से निपटने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा एनएसएस. नोडल अधिकारियों को विशेषज्ञों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण..
उ.प्र. के लखीमपुर शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना उ.प्र. तथा यूनीसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक-11.04.2020 दिन शनिवार को "मुस्करायेगा इंडिया इनिशिएटिव पहल "कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अंशुमाली शर्मा, राज्य संपर्क अधिकारी, उ.प्र. शासन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए उ.प्र. के सभी जिलों के एन. एस. एस.नोडल अधिकारियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रक्षिक्षण दिया ।मुस्करायेगा इंडिया इनिशिएटिव पहल कार्यक्रम के तहत कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा लॉक डॉउन के दौरान विद्यार्थियों एवं जनमानस में उत्पन्न तनाव व हताशा के निदान हेतु प्रत्येक जनपद में नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना को नामित किया गया है जो पाँच सदस्यीय टीम के साथ फ़ोन पर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस हेतु लखीमपुर-खीरी जनपद से युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. सुभाष चंद्रा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।मुस्करायेगा इंडिया इनिसिएटिव पहल कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना तथा यूनीसेफ का प्रयास है कि कोरोना महामारी से उत्पन्न भयावह स्थिति से निपटने के लिए विद्यार्थियों व अन्य लोगों को मानसिक स्तर पर मजबूत करना है व सुखद भविष्य के प्रति जागरूक कर प्रेरित करना है ।
No comments