News

तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने गन्ना लदी बैलगाडी में मारी टक्कर,दो लोग गंभीर घायल, एक लखनऊ रेफर....

लखीमपुर-सीतापुर स्टेट हाइवे पर एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने गन्ना भरी  बैलगाडी को सुबह करीब चार बजे ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बैलगाडी सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए जबकि बैलगाड़ी के दोनों जानवरों ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया l
 बताते चले कि ह्रदयशंकर मिश्र पुत्र श्याम नारायण मिश्र व रोहित कुमार अवस्थी पुत्र श्याम किशोर निवासी जाम मुबारकपुर गांव के अन्य लोगों के साथ अपनी-अपनी  बैलगाड़ी से हरगांव स्थित चीनी मिल गन्ना लाद के ले जा रहे थे तभी मरखापुर बार्डर से आगे जाते समय हरगांव दिशा की तरफ से आ रहे तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक जिसका नंबर U.P76K0021 है ने बैलगाड़ी में ज़ोरदार टक्कर मार दी, 
जिस कारण बैलगाड़ी पर सवार ह्रदय शंकर मिश्र व उनके साथ बैलगाड़ी में बैठे सुनील दीक्षित गंभीर अवस्था में घायल हो गए वहीं दूसरी तरफ बैलगाड़ी के जानवर मौक़े पर ही ख़तम हो गए, जिसमें ह्रदय शंकर मिश्र की बैलगाडी का भैसा व रोहित अवस्थी की बैलगाडी का एक बैल है l 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ l सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को ज़िला चिकित्सालय खीरी में इलाज हेतु भर्ती कराया l जहाँ घायल हृदय शंकर मिश्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया l दुर्घटना में घायल ह्रदय शंकर मिश्र के भाई रिंकू मिश्र पुत्र श्याम नारायण मिश्र की तरफ से घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है और माँग की है कि उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाए ll

1 comment: