वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने व इसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने लोगों को किया जागरूक..
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने व इसकी रोकथाम के लिए खीरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लखीमपुर सदर कोतवाली व महिला थाना पुलिस की टीम ने लखीमपुर शहर के प्रमुख मार्गों पर आज पैदल गश्त किया.
गश्त के दौरान खीरी पुलिस प्रशासन ने लोगों से भीड़ न लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की. साथ ही अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने की भी हिदायत दी.
सदर कोतवाली पुलिस व महिला थाना पुलिस की टीम ने शहर के मार्गों पर निकल रहे लोगों को रोककर आने जाने का कारण पूछा और अनावश्यक घर से न निकलने और लॉक डाउन का पालन करने की अपील की. साथ ही लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी किया और कहा कि घर से निकलने पर फेस मास्क अवश्य लगाएं.
No comments