लखीमपुर थाना निघासन के रमुआ पुर गांव में दो दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला पीडि़तो को न्याय..
दबंगो की गुंडा गर्दी के चलते डर के मारे अपने घरों में सिसक रहा परिवार..
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना निघासन की ग्राम पंचायत बौधिया के अंर्तगत रमुआपुर में दबंगो ने कोटेदार के घर मे घुस कर गुरुवार रात्रि 9 बजे असलहे से फायर औऱ कोटेदार के परिवार को मारा पीटा व जबरन उठा ले गये राशन, जब पीड़ित कोटेदार ने डायल 112 को सूचना दी, सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई, जहाँ सुमंगला प्रधान व एक अन्य व्यक्ति जो स्वयं को पत्रकार बताता है के कहने पर आरोपियों को निघासन कोतवाली पुलिस ने छोड़ दिया l जिस कारण पीड़ित पक्ष काफ़ी डरा सहमा है और उसका कहना है कि विपक्षीगण उसे व उसके परिवार को एलानियां जान से मारने की धमकी दें रहे हैं. l
क्या कहते है निघासन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
इस मामले में जब निघासन कोतवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायती प्राथना पत्र प्राप्त हुये हैं जाँच कर उचित कार्यवाही की जायेगी !
No comments