लॉक डाउन में बेवजह निकलने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्त, चलाया चेकिंग अभियान..
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने व लॉक डाउन का सख़्ती के साथ पालन कराने के लिए उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम के कुशल निर्देशन में लखीमपुर शहर में पुलिस ने प्रमुख चौराहों व मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया व आने जाने वाले लोगों से कारण पूछा गया. इस दौरान लॉक डाउन में बिना वजह घूमने वाले लोगों में हड़कंप मच रहा.
बताते चलें कि शहर की रोडवेज बस स्टैंड चौकी के सामने चौकी इंचार्ज दीपक कुमार राय ने पुलिस बल के साथ आने जाने वाले लोगों से उसका कारण पूछा. व वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया, इसी तरह शहर के मिश्राना चौकी इंचार्ज रामसमुझ यादव ने भी पुलिस बल के साथ शहर के मेला मैदान चौराहे पर बेवजह आने जाने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की व उधर से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग भी की. इस दौरान आमजन से लॉक डाउन का पालन करने को कहा गया. चेकिंग के दौरान लॉक डाउन में बेवजह घूमने वाले लोगों में अफरा-तफरी मची रही.
खीरी पुलिस ने कहा कि लॉक डाउन आमजन की सुरक्षा के लिए किया गया है यदि लोग इस प्रकार नियमों का उल्लंघन करेंगे तो सरकार के सभी प्रयास विफल हो जाएंगे. नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.
No comments