सीतापुर जनपद के संदना कस्बे में छोटे छोटे बच्चों ने भी दीपक जलाए।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील पर सीतापुर जिले के संदना कस्बा पूरी तरह मोमबत्ती , मिट्टी के दीपक , आदि भारतीय प्रकाश देने वाले सामानो से जगमगा उठा । पूरे कस्बे में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे दीपावली पर्व मनाया जा रहा हो । वही संदना पुलिस ने रोड गस्त भी किया ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर संदना कस्बे की निवासी डेढ़ वर्ष की बच्ची पिहू त्रिपाठी ने 9 बजे मोमबत्ती जलाकर कोरोना भगाओ देश बचाने में सहयोग किया ।
थानां प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने कस्बे में रात्री गस्त की तथा कस्बे बासियो से अपील किया कि सोशल डिस्टेंस बनाये रखे अपने घरों के दरवाज़े या बालकनी पर ही रहे ताकि लॉक डाउन का पालन हो सके उन्होंने लोगों से यह भी अपील की शांति बनाए रखे,9 बजे से दीपक जलाएं केवल 9 मिनट तक ही घर के दरवाज़े या बालकनी पर रुके उसके बाद घर के अंदर चले जाएं ।
No comments