रमजान को लेकर दारुल उलूम देवबंद की मुस्लिम समाज के लोगों से की गई अपील।
दारुल उलूम देवबंद ने रमजान का पाक महीना शुरू होने से पहले देश के मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा है कि रमजान के महीने में भी कोविड-19 के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की हिदायत का ख्याल रखना आवश्यक है. अन्य नमाज़ों की तरह तरावीह नमाज़ भी हमें कानूनी दायरे में रह कर अदा करनी है.
अपील में आगे कहा गया है कि कोविड-19 हर रोज देश में बढ़ता जा रहा है जो कि चिंता का विषय है. इससे बचाव के लिए देश में लॉक डाउन को आगामी 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. यह एक आपातकालीन स्थिति है, इसलिए अब और ज्यादा सख्ती और पाबंदी के साथ स्वास्थ्य विभाग की जारी एहतियाती गाइड लाइन पर अमल किया जाए. देश में जिस जगह लॉक डाउन, कर्फ्यू जैसी सख्त पाबंदी या सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दी गई है, वहां घरों से बाहर न निकला जाए और देश के कानून का हर हाल में पालन किया जाए.
दारुल उलूम देवबंद की तरफ से रमजान और तरहबीह के सिलसिले में जल्द ही तफ्सीली फतवा जारी किया जाएगा. इस सिलसिले में जरूरी मालूमात दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट से भी तलब की जा सकती है. रमजान के पाक महीने में कुरान ए करीम की तिलावत, इस्तखफर, दुरूद शरीफ और आयते करीमा पढ़ने का एहतमाम करें और अल्लाह ताला से अपने लिए और पूरे आलम के लिए आफियत की दुआ भी मांगते रहे.. ll
No comments