News

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गुटखों से भरी टाटा मैजिक पकड़ी,अनुमानित कीमत ₹50,000

खाद्य सुरक्षा टीम और गोवर्धन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मथुरा गोवर्धन रोड पर गुटको से भरी टाटा मैजिक पकड़ी गई जिसका नंबर यूपी 85 जेड 9307,पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में। पूछताछ करने में ड्राइवर द्वारा बताया गया कि माल
व्यापारी पंकज गर्ग हाथी दरवाजा का है।
बरामद गुटको की कीमत  लगभग 50000 बताई जा रही है। बरामद किया गया माल मथुरा से तस्करी कर गोवर्धन ले जाया जा रहा था।

मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोवर्धन गजेंद्र सिंह
पूरे माल को गाड़ी समेत किया सील

खाद्य विभाग ने भी शुरू की आगे की कार्यवाही 

माल को छुड़ाने के लिए व्यापारी बना रहे खाद्य विभाग और पुलिस पर दबाव।

No comments