प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों के लिए सन्देश..
भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वाराआज 3 अप्रैल दिन शुक्रवार को देश की जनता के नाम विडिओ के माध्यम से एक सन्देश साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ देशव्यापी लॉक डाउन को आज 9 दिन हो रहे हैं इस दौरान आप सभी ने जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव दोनों का परिचय दिया है वह अभूतपूर्व है. पीएम. मोदी ने आगे कहा कि आपने जिस प्रकार 22 मार्च को रविवार के दिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया वह भी आज सभी देशों के लिए एक मिसाल बन गया है. आज कई देश इस को दोहरा रहे हैं जनता कर्फ्यू हो घंटी बजाना हो ताली बजाने का कार्यक्रम हो इन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय में देश को इसकी सामूहिक शक्ति का एहसास कराया है यह भाव प्रकट हुआ कि देश एक होकर कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ सकता है. अब लॉक डाउन के समय देश की आप सभी की सामूहिकता चरितार्थ होती नजर आ रही है. यह लगता उनका समय जरूर है हम अपने घरों में जरूर है लेकिन हममें से कोई अकेला नहीं है. 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है. समय-समय पर देशवासियों की इस सामूहिक शक्ति की विराटता इसकी भव्यता और दिव्यता की अनुभूति कराना आवश्यक है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे यहां माना जाता है कि जनता जनार्दन ईश्वर का ही रूप होती है इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए. यह साक्षात्कार हमें मनोबल देता है लक्ष्य देता है हमारा मार्ग और स्पष्ट करता है. उन्होंने आगे कहा कि, इस कोरोना संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं हमारे गरीब भाई-बहन उन्हें निराशा से आशा की तरफ ले जाना है. इस कोरोना संकट से जो अंधकार और अनिश्चितता पैदा हुई है उसे खत्म करके हमें उजाले और निश्चितता की ओर बढ़ना है. अंधकारमय कोरोना संकट को पराजित करने के लिए हमें प्रकाश के तेज को चारों दिशाओं में फैलाना है. इसीलिए आगामी 5 अप्रैल दिन रविवार को हम सबको कोरोनावायरस संकट के अंधकार को चुनौती देनी है. उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है. 130 करोड़ देशवासियों के महा संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है.
5 अप्रैल दिन रविवार को रात्रि 9:00 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती दिया टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं. चारों ओर जब हर व्यक्ति एक एक दिया जल जलाएगा तब प्रकाश की उस महाशक्ति का एहसास होगा जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं. यह उजागर होगा उस प्रकाश में उसको जाने में हम अपने मन में यह संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं कोई भी अकेला नहीं है.
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस आयोजन के समय किसी को भी कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है रास्तों में गलियों में या मोहल्लों में भीड़ नहीं लगाना है. बल्कि अपने घर के दरवाजे या बालकनी से ही इसे करना है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सोशल डिस्टेसिंग की लक्ष्मण रेखा को भी नहीं लांघना है. कोरोना की चेन को तोड़ने का यही रामबाण इलाज है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि
-उत्साहो बलवान् आर्य,
न अस्ति उत्साह परम् बलम्।
स उत्साहस्य लोकेषु,
न किंचित् अपि दुर्लभम्॥
यानि हमारे उत्साह से बड़ी कोई फोर्स दुनिया में नहीं है दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो हम इस ताकत से हासिल ना कर पाए. साथ आकर साथ मिलकर कोरोना को हराए ,भारत को विजयी बनाएं.
No comments