News

गृह मंत्रालय ने कुछ खास गतिविधियों/दुकानों को छूट देने के आदेश किये जारी.


गृह मंत्रालय ने 15 अप्रैल 2020 को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए समेकित संशोधन दिशा-निर्देशों के तहत हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन के अलावा कुछ क्षेत्र में कुछ खास गतिविधियों को छूट देने के आदेश किए जारी।
                  वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठानों की श्रेणी में छूट देते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक आदेश जारी करते हुए संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दुकान और स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत आवासीय परिसरों पड़ोस और एकांत में चलने वाली सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी है।
नगर निगम और नगर पालिकाओं की सीमा को छोड़कर बाजार परिसरों की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी एकल और बहु ब्रांड मॉल की दुकानों को कहीं भी खोलने की अनुमति नहीं होगी।

साथ ही सभी दुकानों के लिए सिर्फ 50% स्टाफ के साथ दुकान खोलने की अनुमति और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

साथ ही लॉक डाउन प्रतिबंधों में दी गई यह छूट हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्रों में लागू नहीं होगी।

No comments