मुस्कुराएगा इंडिया इनिशिएटिव कार्यक्रम के अंतर्गत लखीमपुर में रा.से. योजना के प्रभारी अपनी टीम के साथ फोन पर करेंगें समस्याओं का समाधान.
राष्ट्रीय सेवा योजना उ.प्र.तथा यूनीसेफ के संयुक्त तत्वावधान में "मुस्करायेगा इंडिया इनिशिएटिव "कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंशुमाली शर्मा,विशेष कार्याधिकारी व राज्य संपर्क अधिकारी उ.प्र.शासन ने दिनांक 11.04.2020 को की है।मुस्करायेगा इंडिया इनिशिएटिव कार्यक्रम के तहत कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा लॉक डॉउन के दौरान विद्यार्थियों,युवाओं एवं जनमानस में उत्पन्न तनाव व हताशा के निदान हेतु प्रत्येक जनपद में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी चयनित टीम के सदस्यों के साथ फोन पर समस्याओं का समाधान करेंगे।
लखीमपुर-खीरी जनपद से युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ.सुभाष चंद्रा चयनित सदस्यों के साथ निम्नानुसार कार्य करेंगें -
डॉ सुभाष चंद्रा, समय - 10 बजे से 2 बजे ,मोब.न. - 9450096638
डॉ.विशाल द्विवेदी, समय -4 से 5 बजे तक, मोब.न.-7905459770
डॉ.ओम प्रकाश सिंह,समय 3 से 5 बजे तक, मोब.न.-9415610265
डॉ.नूतन सिंह -9415148714
डॉ.ज्योति पंत ,5 से 6 बजे तक, मोब.न.-9919491299।मुस्करायेगा इंडिया इनिसिएटिव पहल कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना तथा यूनीसेफ का प्रयास है कि कोरोना महामारी से उत्पन्न भयावह स्थिति से निपटने के लिए विद्यार्थियों व अन्य लोगों को मानसिक स्तर पर मजबूत करना है व सुखद भविष्य के प्रति जागरूक कर प्रेरित करना है ।
Good
ReplyDelete